मालवा

दशार्ण क्षेत्र की जलवायु

अमितेश कुमार


इस क्षेत्र की जलवायु अत्यंत स्वास्थ्यवर्द्धक है। कर्क रेखा के आसपास स्थित इस क्षेत्र में न अधिक ठण्ड पड़ती है, न ही अधिक गर्मी। बारिश साधारणतया ४० इंच होता है। एक किवदंती के अनुसार यहाँ की अजस्र जल देने वाली बदली लंगड़ी है। अतः उन पर दया करके बड़े- बड़े मल यहाँ जल बरसा जाते हैं। यहाँ कभी सुखा नहीं पड़ता।

विदिशा के समीप से ही विंध्य पर्वतों की श्रेणियों का सिलसिला पूर्व से पश्चिम की ओर गया है। ये श्रेणियाँ न तो अधिक ऊँची है, न ही लगातार।

 

विषय सूची


Top

Copyright IGNCA© 2004