उत्तरांचल

एक परिचय


उत्तर प्रदेश से अलग किये गये नए प्रांत उत्तरांचल ८ नवम्बर २००० को अस्तित्व में आया। इस राज्य की राजधानी देहरादून है। उत्तरांचल अपनी भौगोलिक स्थिता, जलवायु, नैसर्गिक, प्राकृतिक दृश्यों एवं संसाधनों की प्रचुरता के कारण देश में प्रमुख स्थान रखता है। उत्तरांचल राज्य तीर्थ यात्रा और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहाँ चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री हैं। इस चार धाम यात्रा मार्ग पर कई दर्शनीय स्थल हैं। पंचप्रयाग के नाम से प्रसिद्ध पाँच अत्यन्त पवित्र संगम स्थल यहीं स्थित है। ये हैं विष्णु, प्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग व देवप्रयाग। इसके अलावा सिक्खों के तीर्थस्थल के रुप में हेमकुण्ड साहिब भी विशेष रुप से महत्वपूर्ण है।


हरिद्वार - गंगा के किनारे स्थित यह भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहाँ प्रति १२ वर्ष के उपरान्त कुम्भ के पवित्र मेले का आयोजन किया जाता है।

नैनीताल - उत्तरांचल का सबसे प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थल कुमाउँ पर्वतीय नगरी नैनीताल को कहा जाता है। यहाँ पर नैनी झील पर्यटकों के लिए आकर्षक का केन्द्र है।

मसूरी - उत्तरांचल के पहाड़ी स्थानों में सबसे अधिक मनोरंजक स्थान मसूरी है। इसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यहाँ से हिमालय की चोटियाँ बहुत आकर्षण दिखती है।

राष्ट्रीय कार्पेट पार्क - दिल्ली से २८० कि.मी. उत्तर-पूर्व में यह पार्क स्थित है। यह पार्क प्रदेश का दर्शनीय उद्यान है। इसके जंगलों में हाथी, चीता, तेंदुआ, सांभर और काले भालू भी देखे जा सकते हैं। 



उत्तरांचल

ंx
क्षेत्रफल  ५३,४८३ वर्ग कि.मी.
राजधानी  देहरादून
भाषा हिन्दी, गढ़वाली, कुमा
जिले १३
जनसंख्या ८,४७९,५६२
पूरुष ४,३१६,४०१
महिलाय ४,१६३,१६१
वृद्धि दर प्रतिशत (१९९१-२००१) - १९.२०
जनसंख्या घनत्व १५९
शहरी जनसंख्या २५.५९
लिंगानुपात ९६४
साक्षरता ७२.२८ऽ
पुरुष ८४.०१ऽ
महिलाये ६०.२६ऽ
कुल भूमि लगभग ५५ लाख हेक्टेयर
वन क्षेत्र ६३ प्रतिशत
कृषि योग्य भूमि १२.५ प्रतिशत
अन्य उपयोगी भूमि २.५ प्रतिशत
अन्य वृक्षों एवं झाड़ियों की भूमि ४ प्रतिशत
स्थायी चारागाह भूमि ४.२५ प्रतिशत
शुद्ध सिंचित भूमि लगभग १.५ लाख हेक्टेयर
डाकघर लगभग २५००
तारघर लगभग ४००
प्राथमिक विद्यालय लगभग १० हजार



जिले - १३

जिला

क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.) 

जनसंख्या (२००१) 

मुख्यालय

अल्मोड़ा 

५,३८५ ६३०,४४६ 

अल्मोड़ा

बागेश्वर

- २४९.४५३

बागेश्वर

चमोली ९१२५ ३६९,१९८

चमोली

चंपावत

१७८१ २२४,४६१

चंपावत

देहरादून

३०८८ १,२७९,०८३

देहरादून

हरिद्वार

२३६० १,४४४,२१३

हरिद्वार

नैनीताल

३८५३ ७६२,९१२

नैनीताल

पिथौरागढ़

७११० ४६२,१४९ पिथौरागढ़

पौढ़ी गढ़वाल

५४३८ ६९६,८५१

पौड़ी

रुद्र प्रयाग

१,८९६ २२७,४६१

रुद्रप्रयाग

टेहरी गढ़वाल

४,०८५ ६०४,६०८

नई टेहरी

उत्तरकाशी

७,९५१ २९४,१७९ उत्तरकाशी

उधम सिंह नगर

२९१२ १,२३४,५४८

काशीपुर

 
 

  विषय सूची 


Top

Copyright IGNCA© 2003